सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

सेक्स करने से क्या होता है , Sex karne se kya hota hai

सेक्स करने से क्या होता है , Sex karne se kya hota hai

इन प्राथमिक बातों का ध्यान रख कर आप अपने सेक्स जीवन की अच्छी शुरूआत कर सकते हैं जिससे कि वह सारी जिंदगी के लिए आपके लिए यादगार पल बन जाये।






  


सेक्स पहली बार हो या दूसरी बार लेकिन इसको सही तरीके से करना बहुत मुश्किल होता है। सेक्स करने का सही तरीका ही दोनों साथी को और ज़्यादा करीब लाता है। लेकिन सबसे मुश्किल की बात यह है कि इसके बारे में बहुत कम लोगों को ही मालुम होता है। बहुत लोगों के मन में इसके बारे में बहुत सवाल होते हैं कि कैसे सेक्स की शुरूआत अच्छी तरह से की जाये। इसलिए यहाँ कुछ बातों के बारे में एक-एक करके बताया जा रहा है जिसके द्वारा आप सेक्स संबंध की शुरूआत अच्छी तरह से कर पायेंगे-  Also Read - Drinking Cold Water Effects: जानें ठंडा पानी पीने के बारे में क्या कहता है आयुर्वेद, ये हैं ठंडा पानी पीने के फायदे और नुकसान
सेक्स करने का पहला नियम यह है कि आप अपने साथी के मन की बात को जानें। हर समय हर कोई सेक्स के लिए तैयार नहीं भी हो सकता है इसलिए साथी से पुछ लेना अच्छा होता है या प्यार भरे स्पर्श से भी इस बात का पता लगाया जा सकता है कि वह मानसिक और शारीरिक तौर पर तैयार है कि नहीं।  Also Read - Health Tips: बदलते मौसम में सेहत पर होता है ये असर, जानें मौसमी बीमारियों से बचाव के उपाय
पहले से मानसिक रूप से तैयार हो जायें-
सेक्स करना एक ऐसा अनुभव होता है जो न सिर्फ आपको आनंद प्रदान करता है बल्कि स्वास्थ्य के क्षेत्र में भी बहुत लाभ मिलता है, जैसे- कैलोरी बर्न होता है, अवसाद से निजात मिलता है। लेकिन सावधानी की बातों पर ध्यान रखना ज़रूरी होता है नहीं तो इस आनंद का मजा किरकिरा हो सकता है, जैसे- अनचाहा गर्भ, कोई संक्रमक बीमारी आदि। इसलिए सेक्स करने के पहले कॉन्डोम या गर्भनिरोधक गोलियों का बंदोबस्त रखना ज़रूरी होता है। सेक्स करने के पहले साथी के मन की बात को समझना अच्छा होता है और यदि पत्नी बच्चा लेने के लिए तैयार नहीं है तो सेक्स करने के वक्त कॉन्डोम का इस्तेमाल ज़रूर करें। कभी भी जबरदस्ती न करें।
आराम प्रदान करने वाले जगह का चुनाव करें-
सेक्स करने के लिए ऐसे जगह का चुनाव करना चाहिए जो जगह आपके मन और शरीर दोनों को आराम पहुँचा सके। जो जगह सिर्फ आपका अपना हो वही जगह अच्छा होता है।
सेक्स करने के लिए कभी भी साथी के साथ जबरदस्ती न करें-
यौन संबंध स्थापित करने के सबसे पहला नियम है प्यार। इस नियम को कभी न भूलें क्योंकि जबरदस्ती प्यार नहीं अत्याचार होता है। आप दोनों को एक-दूसरे के इच्छाओं का सम्मान करना चाहिए तभी एक अच्छा सेक्स जीवन शुरू हो सकता है। यह तभी हो सकता है जब आप एक दूसरे से खुलकर अपने मन की बात कहेंगे।
प्यार भरा स्पर्श और चुंबन (kiss) या किस करना-
शारीरिक संपर्क स्थापित करने के पहले प्यार भरा संपर्क स्थापित करना ज़रूरी होता है। ज़्यादातर महिलाओं को प्रेम संबंध स्थापित करने के पहले मानसिक रूप से तैयार होने के लिए चुंबन, उनका परवाह करना, कामुक स्पर्श करना अच्छा लगता है। इसके द्वारा वे धीरे-धीरे इस संबंध के लिए मानसिक रूप से तैयार होने लगती हैं।
फोरप्ले की महत्वपूर्ण भूमिका-
साधारणतः फोरप्ले का महत्व पुरूष नहीं देते हैं मगर महिलाओं को सेक्स के लिए उत्तेजित करने के लिए फोरप्ले बहुत ज़रूरी होता है। सेक्स करने के पहले चुंबन, आलिंगन (cuddle), आंतरिक अंगों में प्यार का स्पर्श यह सब ज़रूरी होता है। यह सब उन्हें मानसिक रूप से तृप्त करती हैं। उसी तरह पुरूषों के शरीर को भी महिलाओं के प्यार भरे स्पर्श की ज़रूरत होती है तभी उनका शरीर तृप्त होता है।
सही समय का इंतजार-
प्रेम संबंध शुरू करते ही पेनिट्रेशन करना सबसे बूरा व्यवहार होता है क्योंकि इस से दोनों के बीच प्यार का बंधन नहीं सिर्फ एक काम को करने की अनुभूति मात्र होती है। जब आपका साथी पूरी तरह से अपने चरम अवस्था में पहुँच जाये तभी पेनिट्रेशन का सुख भोग करें।
लिंग प्रवेश के पहले कुछ बातों का ध्यान रखें-
सेक्स का आनंद उठाने के लिए प्राथमिक बातों के बारे में भी जान लेना ज़रूरी होता है। महिला के योनिमार्ग के बारे में अच्छी तरह से जान लें। हो सकता है पहली बार पुरूषों को इस बात का पता नहीं होता है कि योनिमार्ग (vagina) किधर है। इसलिए बिना जाने वे लिंग का प्रवेश करने की कोशिश करते हैं जिससे महिलाओं को भीषण दर्द का अनुभव करना पड़ता है। इसलिए बिना शर्म किए अपने साथी की सहायता लें।
प्यार संबंध स्थापित करना-
पेनिट्रेशन के बाद पुरूष को अपने सुख के साथ साथी के खुशी का भी ध्यान रखना चाहिए। दोनों को अपने मन की बात एक दूसरे को बतानी चाहिए ताकि दोनों सेक्स का पूरा आनंद उठा सके और एक-दूसरे को संतुष्ट कर सके। सेक्स का आनंद उठाने के लिए एक-दूसरे का साथ देना चाहिए।
सेक्स संबंध स्थापित करने के तुरन्त बाद ही अलग नहीं हो जाना चाहिए जैसे कि काम हो गया चलो अब चलते हैं। बल्कि एक-दूसरे को प्यार करना चाहिए, किस करना चाहिए, आलिंगन करना चाहिए इससे दोनों के बीच का संबंध और भी गहरा होता है।
प्रेम संबंध स्थापित करने के अंतिम अवस्था में-
संबंध स्थापित करने के बाद अपने खुशी को जाहिर करें। आपको इस संबंध से कितनी संतुष्टि मिली है इस बात को व्यक्त करें। सबसे ज़रूरी बात यह है कि खुद के अंतरंग अंगों को साफ कर लें। अगर आपके कॉन्डोम का इस्तेमाल किया है तो कागज में रैप करके डस्टबीन में फेंक दें।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

लिंग के बारे में (27) रोचक जानकारियाँ बहुत जरूरी है

लिंग के बारे में (27) रोचक जानकारियाँ बहुत जरूरी है 1. शांत अवस्था में मनुष्य के लिंग की नोर्मल लम्बाई 3.5 इंच से 3.9 इंच होती है। जबकि उत्तेजित अवस्था (इरेक्शन) में नॉर्मल लम्बाई 5.5 इंच से 5.9 इंच होती है। 2. लम्बे लिंग के मुकाबले, छोटा लिंग अधिकतर तना हुआ होने पर ज़्यादा लम्बा हो जाता हैं। 3. लिंग की साइज भौगोलिक क्षेत्रों के अनुसार अलग-अलग होती है। अफ़्रीकी लोगों के लिंग सबसे बड़े और मोटे होते है, उसके बाद यूरोपियन लोगों का नंबर आता है। जबकि एशियाई लोगों के लिंग सबसे छोटे और पतले होते है। 4. यद्पि छोटे से छोटे लिंग में योनि के हर कोने को टच करने की क्षमता होती है। 5. संसार में 5000 से भी कम लोगों के लिंग 11 इंच से बढे है। 6. अच्छे सेक्स के लिए पेनिस का एंगल 106.8 होना चाहिए। 7. लिंग से जुडी एक इंटरेस्टिंग बात यह है की जिस तरह स्तनों को उनकी साइज़ के आधार पर कई तरह की श्रेणियों में विभाजित किया जाता है उसी प्रकार पेनिस को भी दो श्रेणियों “ग्रोवर(Grower)” और “शॉवर(Shower)” में विभाजित किया जाता है। 8. ग्रोवर लिंग की विशेषता यह होती है की इरेक्शन के वक़्त यह अपनी लम्बाई की त...

सेक्‍स से जुड़ी ये पांच बातें, जिन्‍हें हर जोड़े को जानना चाहिए

सेक्‍स से जुड़ी ये पांच बातें, जिन्‍हें हर जोड़े को जानना चाहिये सेक्‍स पर अब भी हमारे समाज में बहुत कम लोग ही खुलकर बात कर पाते हैं। इस वजह से सेक्‍स लाइफ में समस्‍या होने पर लोग मैगजीन या दोस्‍तों की गॉसिप में समाधान खोजने लगते हैं, जबकि जरूरत उन्‍हें बेहतर सेक्‍स एजुकेशन की होती है। आइए बात करते हैं सेक्‍स से संबंधित उन पांच बातों के बारे में, जिसे जानना हर सेक्‍सुअली एक्टिव जोड़े के लिए जरूरी है।    ये है परेशानी की वजह     बहुत से लोग अपनी सेक्स लाइफ और जीवन में सेक्स की कमी को लेकर बहुत ज्यादा परेशान रहते हैं लेकिन अपनी असंतुष्टि के लिए उन्हें जो कदम उठाना चाहिए उसके प्रति उदासीन रवैया अपनाकर रखते हैं। इतना ही नहीं अपनी समस्याओं के जवाब और हल के लिए सही व्यक्ति से संपर्क करने की बजाए वे दोस्तों से बात करते हैं, गॉसिप करते हैं और कई बार ऑनलाइन पॉर्न के चक्कर में भी फंस जाते हैं। हकीकत यही है कि ज्यादातर लोग जो सेक्सॉल्जिस्ट्स के पास जाते हैं उन्हें किसी तरह की मेडिकल दिक्कत नहीं होती, बल्कि वे गलतफहमी और मिथक का शिकार होते है इंटीमेसी क...

सेक्स कैसे करे | सेक्स टाइम कैसे बढ़ाये |Sex jada time tak kaise kare

Hello friend Ham aapko is website mein Main naye naye video naye naye Prakar ki ki kahani story 3rd Sabhi Prakar ki  film entertainment Aaj Sabhi Prakar ki ki video milati Rahegi aur aap log Aise hi support karte rahiye , Jaise is website mein Main nai nai web series ki kahaniyan and movie E ke bare mein main batayega and Aur Bhi movie ke bare mein main batayega To aap log ISI tarika vah se Hamen main Jarur se Jarur support Karen aur ham aap Ke Liye Ye nai nai web series ke bare mein main bataenge